समर एप के माध्यम से कुपोषण उन्मूलन की सेविकाओं को दी गयी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
समर एप के  माध्यम से कुपोषण उन्मूलन की सेविकाओं को दी गयी जानकारी

मारगोमुंडा प्रखंड सभागार में कुपोषण उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में कुपोषण उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान बतौर प्रशिक्षक शशि सोनी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को समर ऐप के तकनीकी पहलुओं और डेटा एंट्री की विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षक ने बताया कि इस एप के माध्यम से जिले में कुपोषण और एनीमिया की वास्तविक स्थिति की डिजिटल निगरानी की जायेगी. एप का उद्देश्य अति कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर उचित उपचार और पोषण उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षण में सेविकाओं को बच्चों के वजन, ऊंचाई और उम्र के आधार पर डेटा अपलोड करने तथा कुपोषण स्तर की स्वचालित गणना की प्रक्रिया को समझाया गया. पदाधिकारियों ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के दौरान सही और सटीक जानकारी दर्ज की जाये, ताकि कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे. मौके महिला पर्यवेक्षिका कुमारी शोभा, लता कुमारी, जय प्रकाश मंडल, सेविका नाजमा खातून, पिनू मंडल, ऊषा देवी, हाजरा खातून, लुसकी मरांडी, उर्मिला देव्या आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola