गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सद्भावना के संदेश के साथ लगाया दौड़

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सद्भावना के संदेश के साथ लगाया दौड़

मधुपुर में महिला मैराथन सद्भावना दौड़ का किया आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को महिला मैराथन सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया. मैराथन दौड मछुवाटांड़ दुर्गा मंदिर से पनाहकोला होते हुए रेडक्राॅस कार्यालय में संपन्न हुआ. मैराथन सद्भावना दौड़ को एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास व कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दौड़ में विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम राधिका कुमारी, द्वितीय साहिता नाज व तृतीय स्थान आरजू परवीन ने प्राप्त किया. तीनों सफल छात्रा सेठ विल्ला सपहा की रहने वाली है, जिन्हें एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास व इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता ने मेडल देकर सम्मानित किया. वहीं, अधिकारियों ने सफल प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि गणतंत्र दिवस पर डाक बंगला मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में तीनों सफल छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर अरविंद कुमार, सुबल सिंह, ऐनुल होदा, मोती सिंह, फैयाज कैशर, कन्हैया लाल कन्नू, रवि सिंह, शाहिद अलिमी, फेंकू, गोल्डी खान, साकिबुल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. हाइलार्ट्स : गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर सद्भावना दौड़ आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola