अक्षय नवमी : महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधे, परिक्रमा की

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अक्षय नवमी : महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधे, परिक्रमा की

शहरी व ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक की गयी. महिलाओं ने भुआ दान कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

मधुपुर . शहरी व ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक की गयी. कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को अक्षय नवमी के अवसर पर आंवला वृक्ष की महिलाओं ने पूजा अर्चना की. शहर के राजबाड़ी रोड स्थित आंवला वृक्ष के पास महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना संपन्न की. महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा कर वृक्ष के चारों ओर रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा कर पूजा की, साथ ही भुआ दान कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर पुरोहितों ने बताया कि अक्षय नवमी की कथा का श्रवण कर पुण्य का लाभ मिलता है. ऐसी मान्यता है कि अक्षय नवमी पर किये गये पूजनादि, व्रत व दान आदि से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. पंडित निरंजन पांडे, अमित दुबे, परमानंद पांडे, प्रमोद पांडे आदि ने बताया कि अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजन से अखंड सौभाग्य, आरोग्य संतान, सुख सहित परिवार में सुख शांति मिलती है. अक्षय नवमी का शास्त्रों में बहुत बड़ा महत्व है. बताया कि शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी को किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है. आज के दिन जो भी शुभ कार्य जैसे दान, पूजा, भक्ति, सेवा की जाती है. उसका पुण्य कई जन्मों तक प्राप्त होता है. शहर के पंच मंदिर रोड, मीना बाजार, खलासी मोहल्ला, नया बाजार, राजवाड़ी रोड सहित अन्य जगहों पर आंवला वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ देखी गयी. अक्षय नवमी को लेकर क्षेत्र मे भक्ति का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola