कुंभ नहाने जा रही मधुपुर की महिला की मौत, भाई घायल

Updated at : 05 Feb 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
कुंभ नहाने जा रही मधुपुर की महिला की मौत, भाई घायल

घटना मंगलवार देर रात यूपी के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंसो की मड़ई गांव के निकट हुई

विज्ञापन

मधुपुर. कुंभ नहाने जा रहे शहर के एसआर डालमिया रोड के दवा व्यवसायी आलोक मोदी (42) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि उसकी बहन आरती उर्फ प्रिया मोदी (38) की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना मंगलवार देर रात यूपी के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंसो की मड़ई गांव के निकट हुई है. वहीं, घटना में पटना निवासी आरती की चचेरी जेठानी बेबी उर्फ कनक की भी मौत हो गयी है. घटना के बाद घर में मातम छा गया. बताते चले कि आरती उर्फ प्रिया पवन मोदी की पुत्री है. उसकी शादी पटना में हुई थी. मधुपुर से आलोक अपने बहन के घर पटना गया था. वहां से सभी कुंभ स्नान करने के लिए रवाना हुए थे. पटना से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी है. जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि पटना जिले के कदमकुआं थाना क्षेत्र के महुआटोली इलाके से 26 श्रद्धालुओं का एक जत्था टेंपो ट्रैवलर बस से मंगलवार शाम प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हुआ था. इसी ट्रैवलर में पवन कुमार मोदी की बेटी आरती और बेटा आलोक मोदी भी सफर कर रहे थे. करीब 4-5 घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद बस यूपी की सीमा में दाखिल हुई और अलीनगर थाना क्षेत्र में पहुंची. इसी दौरान बस रोककर चाय पीने लगे. बस चालक ने जंसो की मड़ई गांव के पास हाईवे के किनारे बस रोक दी और श्रद्धालु चाय पीने के लिए उतरने लगे. इसी दौरान अचानक राजस्थान नंबर की एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने पीछे से बस में जबरदस्त टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस उछलकर हाईवे की सर्विस लेन पर पलट गयी. उस समय कुछ श्रद्धालु बस के अंदर ही थे, जो टक्कर के बाद बुरी तरह फंस गये. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गये. स्थानीय लोगों ने पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम को सूचना दिया. कुछ ही देर में पुलिस और हाईवे की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया. सबसे पहले बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलो को इलाज के लिए बनारस ले गया है. ——————– सड़क दुर्घटना. यूपी के चंदौली में श्रद्धालुओं की बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola