Deoghar News : कुंडा के उजाला चौक के समीप महिला की मौत, हत्या का आरोप

कुंडा थानांतर्गत उजाला चौक के समीप एक घर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है.
वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थानांतर्गत उजाला चौक के समीप एक घर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम बिंदू देवी (38 वर्ष) पति पप्पू मिश्रा है. घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजन विवेकानंद पांडे ने बताया कि उसकी बुआ की शादी 2005 में हुई थी. उसे दो लड़के और एक लड़की है. सबसे बड़ी लड़की 13 साल की है और एक लड़का 8 साल का है, जिसे दो दिन पूर्व मुंडन के नाम पर कहीं भेज दिया था. छोटा बच्चा को घर में रखा था. सोमवार रात को हत्या कर उसकी बुआ को फांसी पर लटका दिया गया. इसकी सूचना उनलोगों को दूर के रिश्तेदार ने फोन पर दी. इसके बाद वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बुआ का शव पड़ा हुआ है. मृतका का मायका बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थानांतर्गत टहरडीह गांव में था. इधर कुंडा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




