ePaper

मतदाता पर्ची वितरण की अवधि आज भर, रविवार को जमा होगी रिपोर्ट

Updated at : 24 May 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता पर्ची वितरण की अवधि आज भर, रविवार को जमा होगी रिपोर्ट

देवघर शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को घर-घर पर्ची देने का कार्य अवधि शनिवार शाम तक है. रविवार को सभी बीएलओ अपनी-अपनी रिपोर्ट नगर निगम के निर्वाचन शाखा में जमा करेंगे. निगम निर्वाचन शाखा रविवार को खुली रहेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर:

देवघर शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को घर-घर पर्ची देने का कार्य अवधि शनिवार शाम तक है. रविवार को सभी बीएलओ अपनी-अपनी रिपोर्ट नगर निगम के निर्वाचन शाखा में जमा करेंगे. निगम निर्वाचन शाखा रविवार को खुली रहेगी. सभी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपनी रिपोर्ट जमा कर सकेंगे. इस संबंध में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि, जिन बीएलओ का काम पूरा हो गया है. वह अपनी मर्जी से शनिवार को भी निगम निर्वाचन कार्यालय में अपनी रिपोर्ट जमा कर सकते हैं. रविवार को सभी बीएलओ को हर हालत में सुबह 10 बजे से दिन के चार बजे अपना रिपोर्ट जमा करनी होगी. उन्होंने कहा कि, सभी रिपोर्ट जिला निर्वाचन शाखा में भेज दी जायेगी. इसके बाद छूटे हुए मतदाताओं को चुनाव के दिन बूथ पर लेना होगा. देवघर शहरी क्षेत्र में 176 बूथ बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola