मतदाता जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में मतदान बढ़ाने के लिए गुरुवार को नगर निगम कार्यालय से मतदाता रथ को रवाना किया.
विज्ञापन
संवाददाता,
देवघर:
शहरी क्षेत्र में मतदान बढ़ाने के लिए गुरुवार को नगर निगम कार्यालय से नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सीओ अनिल कुमार व सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र किस्कू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर मतदाता रथ को रवाना किया. यह गाड़ी शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर शहर के लोगों से एक जून को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी. इस संबंध में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगर निगम की ओर से लोक सभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने के लिए निगम कर्मी लगे हुए हैं. मौके पर नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, एमएसडब्ल्यूएम प्रबंधक जय प्रकाश, अशोक राम, पिंटू सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










