Deoghar News : देवघर में ऑटो-टोटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य, नये साल से सख्त कार्रवाई

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 20 Dec 2025 8:28 PM

विज्ञापन

देवघर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऑटो एवं टोटो चालकों के लिए वर्दी निर्धारण को अनिवार्य कर दिया गया है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय में बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : देवघर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऑटो एवं टोटो चालकों के लिए वर्दी निर्धारण को अनिवार्य कर दिया गया है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएसपी (यातायात) लक्ष्मण प्रसाद ने की, जिसमें ऑटो व टोटो यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ऑटो चालकों को खाकी वर्दी तथा टोटो चालकों को नीली वर्दी में ही वाहन परिचालन करना होगा. यह नियम सभी चालकों के लिए अनिवार्य होगा और नववर्ष से इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी चालक आगे ड्राइवर सीट के पास किसी यात्री को नहीं बैठायेगा. इसके अलावा ऑटो एवं टोटो के निबंधन, परमिट, बीमा एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच की जायेगी. सभी वाहन अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगे, नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में यातायात प्रभारी संजय कुमार, मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. प्रशासन ने चालकों से नियमों के पालन में सहयोग की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola