Deoghar news : देवघर की दो युवा खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-19 स्टेट टीम में चयन

Updated at : 25 Feb 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : देवघर की दो युवा खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-19 स्टेट टीम में चयन

जेएससीए की ओर से निर्धारित मापदंड के अनुरूप झारखंड अंडर-19 स्टेट टीम में देवघर की दो युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है. खिलाड़ियों का नाम सुलेखा टूडू व पूर्णिमा कुमारी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. जेएससीए की ओर से निर्धारित मापदंड के अनुरूप झारखंड अंडर-19 स्टेट टीम में देवघर की दो युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इनमें से एक का नाम सुलेखा टुडू व दूसरे का नाम पूर्णिमा कुमारी है. उक्त दोनों खिलाड़ियों का नये सत्र (2024-25) के लिए चयन हुआ है. इस संदर्भ में खिलाड़ियों का कहना है कि देवघर जिला क्रिकेट संघ की ओर से समय-समय पर मिले मार्गदर्शन और मदद से आगे बढ़ने में मौका मिला है. इसी का परिणाम है कि आज हमारा चयन झारखंड स्टेट टीम के लिए हो गया है. उल्लेखनीय है कि देवघर जिला क्रिकेट संघ की और से अब तक पांच खिलाड़ियों का चयन झारखंड स्टेट टीम के लिए हुआ है. वहीं कई खिलाड़ियों को मैदान में पसीना बहा रही है. ताकि उनका भी चयन हो सके. इससे पूर्व सत्र ( 2022-23) में जिले के तीन खिलाड़ियों का अंडर-15 स्टेट टीम के लिए चयन हुआ है, जिसमें सोनिया कुमारी, पार्वती कुमारी व लक्ष्मी कुमारी शामिल है और पुन: सत्र 2023-24 में दो खिलाड़ियों लक्ष्मी कुमारी व सुलेखा टुडू का अंडर-15 स्टेट टीम में चयन हुआ था. वहीं अब नये सत्र ( 2024-25) के लिए दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है. दोनों ही जल्द अंडर-19 की टीम में खेलती दिखेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola