मधुपुर: कोलहरिया मोड़ पर पलटी कार, पिता-पुत्री घायल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: कोलहरिया मोड़ पर पलटी कार, पिता-पुत्री घायल

तेज रोशनी बनी हादसे की वजह: अनियंत्रित होकर कार पलटने से दो लोग घायल

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मारगोमुंडा-मधुपुर मुख्य पथ पर कोलहरिया मोड़ के निकट एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुपुर शहर के अब्दुल अजीज रोड निवासी मधुर बचपन एकेडमी के निदेशक प्रसाद चटर्जी और उनकी छोटी बेटी धनबाद से मारगोमुंडा होते हुए मधुपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में कोलहरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे दूसरे चारपहिया वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में कार में सवार प्रसाद चटर्जी और उनकी छोटी बेटी घायल हो गये. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. घायलों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मिशन अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है, हालांकि उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये. वहीं, पुलिस ने कार को जेसीबी मशीन के माध्यम से खिंचवा कर मारगोमुंडा थाना लाया.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola