ePaper

साइबर क्राइम के दो दोषियों को तीन-तीन साल की सजा, 25-25 हजार का जुर्माना

Updated at : 03 Aug 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम के दो दोषियों को तीन-तीन साल की सजा, 25-25 हजार का जुर्माना

न्यायालय ने दो आरोपियों रफीक अंसारी और हसनैन अंसारी को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को तीन-तीन साल की सजा सुनायी है.

विज्ञापन

एडीजे दो सह स्पेशल कोर्ट अशोक कुमार की अदालत से आया फैसला

विधि संवाददाता, देवघर.

एडीजे दो सह साइबर क्राइम स्पेशल कोर्ट के न्यायधीश अशोक कुमार की अदालत में साइबर क्राइम केस संख्या 83/2020 की सुनवाई पूरी की गयी. इस सुनवाई के बाद, न्यायालय ने दो आरोपियों रफीक अंसारी और हसनैन अंसारी को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को तीन-तीन साल की कठोर सजा सुनायी. इसके साथ ही, न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी निर्धारित किया. यदि उपरोक्त दोनों सजायाफ्ता आरोपी इस जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं करते हैं, तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त तीन महीने की सजा काटनी होगी. दोनों आरोपी मारगोमुंडा थाना के दुधानी गांव के निवासी हैं. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना देवघर में वर्ष 2017 में असीम कमल टोपनो के द्वारा दिये गये बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों पर गैर-जमानती धाराएं लगायी गयी थीं. पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिसके बाद उक्त केस का ट्रायल प्रारंभ हुआ. इस ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से 14 गवाहों ने अपने-अपने बयान दिये और अभियोजन पक्ष इस मामले में दोष सिद्ध कराने में सफल रहा. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपरोक्त सजा सुनायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola