Deoghar News : दोरही जंगल से साइबर ठगी करते दो आरोपित गिरफ्तार

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 29 Sep 2025 7:52 PM

विज्ञापन

एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की विशेष टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के दोरही जंगल में छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की विशेष टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के दोरही जंगल में छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपितों में श्रीकांत रवानी पाथरौल थाना क्षेत्र के कझियाटांड़ गांव का व उमेश कुमार रवानी उसी थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल सहित पांच सिमकार्ड जब्त किये हैं. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से कई साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज थीं. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी और फोन-पे कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे. इसके बाद बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी निकालकर खातों से रुपये उड़ा लेते थे. मीडिया सेल ने बताया कि इस अभियान का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा ने किया. वहीं टीम में सारवां थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह और साइबर थाने के एसआइ खुर्शीद आलम के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. देवघर पुलिस लगातार साइबर अपराध पर नकेल कस रही है. वर्ष 2025 के नौ महीने में पुलिस ने अब तक 645 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इन अभियानों में पुलिस ने 797 मोबाइल फोन, 1027 सिमकार्ड और 231 प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त किये हैं. हाइलाइट्स तीन मोबाइल सहित पांच सिमकार्ड जब्त, मिले हैं ऑनलाइन शिकायत सारवां थाना क्षेत्र के दोरही जंगल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola