फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Updated at : 05 Feb 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में बुधवार को अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ शाहिद की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका, सहिया व अन्य कार्यकर्ताओं को 10 से 25 फ़रवरी तक चलने वाले कार्यक्रम सर्वजन दवा सेवन के सफल संचालन को लेकर परिवार पंजी को भरनें, दीवार लेखन, फिंगर मार्किंग, प्रतिवेदन, प्रचार प्रसार, दवाई की खुराक तथा खिलाने के तरीके के बारे में बताया गया. प्रथम दिन 10 फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्र व सभी बूथ पर फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जायेगी. साथ ही छुटे हुए लोगों को कार्यकर्ता 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा खिलायेंगे. बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को खाली पेट दवाई नहीं खिलनी है. गर्भवती महिला तथा अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलाना है. सभी स्वास्थ्य व्यक्तियों को आवश्य रूप से फाइलेरिया रोधी दवा खाना चाहिए. ताकि फाइलेरिया होने से बचा जा सके. मौके पर डाॅ रंजीत कुमार श्रीवास्तव, एमटीएस तपन कुमार, प्रशांत कुमार झा, एमपीडब्ल्यू अजय कुमार दास, बिनोद कुमार दास, संजीव कुमार, मो. तनवीर आलम, बीटीटी समेत सेविका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola