Deoghar News : आर्म्स एक्ट के दोषी को तीन वर्ष की सश्रम सजा

एडीजे तृतीय सह पाक्सो एक्ट स्पेशल कोर्ट राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत द्वारा आर्म्स एक्ट के दोषी शुभम सिंह उर्फ अभिषेक कुमार सिंह को तीन साल की आश्रम सजा सुनायी गयी.
विधि संवाददाता देवघर : एडीजे तृतीय सह पाक्सो एक्ट स्पेशल कोर्ट राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत द्वारा आर्म्स एक्ट के दोषी शुभम सिंह उर्फ अभिषेक कुमार सिंह को तीन साल की आश्रम सजा सुनायी गयी. सजा पाने वाला अभियुक्त नगर थाना के हनुमान टिकरी मुहल्ले का रहनेवाला है. यह मुकदमा जसीडीह के तत्कालीन थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह के बयान पर वर्ष 2021 को दर्ज हुआ था. इसमें बताया गया था कि पुलिस गश्ती के दौरान अभियुक्त की तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से 11 लोगों की गवाही हुई और सभी गवाहों ने घटना का समर्थन किया. यह घटना गिधनी गांव के निकट घटी थी. अदालत में अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी. इसके बाद अभियुक्त को दोषी पाकर उपरोक्त सजा सुनायी गयी. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक सुनील कुमार सिंह ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष से अधिवक्ता प्रदीप झा ने पक्ष रखा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By फाल्गुनी मारिक
विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.
प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










