छापेमारी में तीन टन कोयला बरामद, चार बाइकें की जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इसीएल सिक्योरिटी, सीआइएसएफ व चितरा पुलिस ने लगभग तीन टन अवैध कोयला बरामद किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चितरा (देवघर).
चितरा कोलियरी में कार्यरत इसीएल सिक्योरिटी, सीआइएसएफ व चितरा पुलिस ने कोयला चोरी पर अंकुश लगाने हेतु बुधवार की रात्रि संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान लगभग तीन टन अवैध कोयला बरामद किया गया, वहीं, चार बाइकें व चार साइकिलें जब्त की गयीं. सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा व अनूप कुमार ने बताया कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए तुलसीडाबर मुख्य सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया गया. जब्त कोयला वजन कराने के बाद डिपो में जमा करा दिया गया है और जब्त बाइक व साइकिलों को चितरा थाने को सुपुर्द कर दिया गया. छापेमारी दल में चितरा थाना के एसआइ साहेब राम किस्कू, सिक्योरिटी विभाग के एसआइ सत्यदेव सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










