Deoghar News : शिवरात्रि में आने वाली बाहरी गाड़ियों के लिए बनाये गये तीन अस्थायी पड़ाव

Updated at : 24 Feb 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : शिवरात्रि में आने वाली बाहरी गाड़ियों के लिए बनाये गये तीन अस्थायी पड़ाव

शिवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर क्षेत्र के आसपास, शिव बारात रूट व शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए पांच दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : शिवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर क्षेत्र के आसपास, शिव बारात रूट व शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए पांच दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है. साथ ही मंदिर इलाके के 18 प्वाइंट को नो इंट्री घोषित किया गया है. इसके अलावा शिव बारात रूट पर 31 प्वाइंट पर प्रवेश निषेध के साथ कुछ रूटों को डायवर्ट किया गया है. वहीं बाहरी श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए अंतरराज्यीय बस स्टैंड सहित अस्थायी स्टैंड कोठिया व हथगढ़ मैदान को अस्थायी पड़ाव बनाया गया है.

बाहरी वाहन ऐसे पहुंचेंगे पड़ाव तक

-बिहार के जमुई की ओर से आने वाले वाहन जसीडीह टाभाघाट मोड से बाएं कुमैठा स्टेडियम मोड़ से बाएं, देवपुरा मोड से दाएं, सुल्तानगंज रोड गिधनी मोड़ होते हुए बाघमारा बस स्टैंड जायेंगे.

-सुलतानगंज से आने वाली बाहरी गाड़ियां दर्दमारा मोड़ होते कोठिया अस्थायी पड़ाव पहुंचेंगी.

-दुमका बासुकिनाथ की ओर से आने वाले वाहन हिंडोलावरण मोड से बाएं तपोवन रोड, उजाला चौक से सीधे पुराना कुंडा थाना मोड से बाएं कोरियासा बाइपास रोड हथगढ़ मैदान अस्थायी पड़ाव पहुंचेंगे.

-भागलपुर हंसडीहा की ओर से आने वाले वाहन चोपा मोड़ से बाएं दुमका रोड, हिण्डोलावण से दाहिने तपोवन मोड, उजाला चौक से सीधे पुराना कुण्डा थाना मोड, से बाए कोरियासा बाईपास रोड हथगढ़ मैदान अस्थायी पड़ाव पहुंचेंगे.

-सारठ सारवां की ओर से आने वाले वाहन पुराना कुण्डा थाना मोड से बाए कोरियसा बाईपास रोड हथगढ़ मैदान अस्थायी पड़ाव पहुंचेंगे.

-गिरिडीह देवीपुर की ओर से आने वाले वाहन कोरियसा मोड़ से दाहिने पुराना कुण्डा थाना मोड से दाहिने हिण्डोलावरण बाइपास जायेंगे.

करीब दो हजार पदाधिकारी सहित पुलिस बल की लगी ड्यूटी

शिवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर सहित पूरे शहर व शिव बारात रूट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. करीब 2000 अतिरिक्त पदाधिकारी हित पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी में रहेंगे. करीब 200 की संख्या में पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी सादे लिबास में ड्यूटी करेंगे. साथ ही यातायात व्यवस्था में पदाधिकारी समेत करीब 400 जवान विभिन्न प्वाइंट पर व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने में मुस्तैद रहेंगे. इसके अलावा बीडीएस टीम, एटीएस, एनडीआरएफ टीम भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे. शिव बारात के साथ-साथ पदाधिकारी, दंडाधिकारी व सुरक्षाकर्मी चलेंगे. वहीं शिव बारात के आगे व पीछे एस्कार्ट पार्टी भी रहेगी. उधर, बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराने के लिए देर रात 2:00 बजे से ही दंडाधिकारी, पदाधिकारी व पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर रहेंगे. इनलोगों की ड्यूटी अलग-अलग पाली में 24 घंटे के लिए निर्धारित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola