Deoghar News: साढ़े सात करोड़ से देवघर, मोहनपुर व देवीपुर में बनेंगे तीन पुल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 9:09 PM

विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल से देवघर, मोहनपुर व देवीपुर में कुल साढ़े सात करोड़ की लागत से तीन पुलों का निर्माण होगा. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के निर्देश पर विभागीय सचिव ने तीन पुलाें की स्वीकृति दी है. विभाग ने पुलों की स्वीकृति देने के बाद टेंडर निकाल दिया है.

विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग ने दी स्वीकृति

संवाददाता, देवघर : ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल से देवघर, मोहनपुर व देवीपुर में कुल साढ़े सात करोड़ की लागत से तीन पुलों का निर्माण होगा. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के निर्देश पर विभागीय सचिव ने तीन पुलाें की स्वीकृति दी है. विभाग ने पुलों की स्वीकृति देने के बाद टेंडर निकाल दिया है. इसमें देवघर प्रखंड में गौरीपुर पंचायत स्थित गम्हरिया व कर्णकोल गांव के बीच जोरिया में 2.27 करोड़ की लागत से पुल बनेंगे. देवीपुर प्रखंड में पिपराटोला गांव के जोरिया में 1.68 करोड़ की लागत से पुल बनेंगे व मोहनपुर प्रखंड में विश्वानी से मीनीडीह जाने वाले रास्ते में छातमी नदी के मनीडीह घाट पर 3.51 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जायेगा. तीनों पुल का निर्माण कार्य 15 से 18 महीने में पूरा हो जायेगा. टेंडर प्रक्रिया भी 12 दिसंबर तक पूरे हो जायेंगे. तीनों पुल का निर्माण होने से ग्रामीणों को एक छोर के गांव से दूसरे छोर के गांव तक जाने में चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा हो जायेगी.

चुनाव के दौरान ही देवघर, मोहनपुर व देवीपुर प्रखंड के ये तीन गांवों के ग्रामीणों ने पुल की इस समस्या से अवगत कराया था. विभागीय सचिव को जल्द पुल की स्वीकृति का निर्देश दिया गया था. पुल का टेंडर हो गया है. जनवरी से पुल का निर्माण कार्य चालू करा दिया जायेगा. पुल बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को राहत मिलेगी.

डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola