शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान, मुआवजा दिलाने की मांग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा : चितरा कोलियरी के टेढ़ी मोड़ स्थित एक दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. दरअसल, दुधिचुआं निवासी दुकानदार संतोष कुमार मंडल अपनी दुकान खोलकर बैठे थे, तभी दुकान के अंदर स्थित दूसरे कमरे से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गयी. मौके पर आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. सूचना मिलने पर ईसीएल का पानी टैंकर भी घटनास्थल पर आया. स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक दुकान में रखे कुरकुरे पैकेट, फूल झाड़ू, चनाचूर, बिस्किट, डिस्पोजल ग्लास समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था. इस अगलगी में दुकानदार को लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ. समय रहते आग बुझा लेने से बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी. पीड़ित ने इस घटना के बाद आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola