ePaper

कोर्ट परिसर से मुखिया की बाइक चोरी

Updated at : 02 Dec 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट परिसर से मुखिया की बाइक चोरी

करौं प्रखंड की बांरा पंचायत के मुखिया के साथ घटी

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर से करौं प्रखंड की बांरा पंचायत के मुखिया मिंटू शेख की बाइक चोरों ने चोरी कर ली. मुखिया मिंटू शेख ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पंचायत के कुछ लोगों के साथ मधुपुर कचहरी न्यायालय कार्य के लिए आये हुए थे. उन्होंने अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस जेएच 15 एसी / 0679 कचहरी परिसर में खड़ी की थी. न्यायालय के कार्य को लेकर अपने अधिवक्ता व अपनी पंचायत के लोगों के साथ काम में व्यस्त थे. काम निपटाकर जब बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि जिस जगह पर बाइक खड़ा किया है वहां से गायब है. बताया कि उन्होंने अपने स्तर से कचहरी परिसर में इधर-उधर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस मामले की जांचकर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola