जबरन एक-दूसरे पर न फेंके अबीर-गुलाल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर बुढ़ैई थाना में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई थाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान उपस्थिति पुलिस पदाधिकारी ने ग्रामीणों से होली पर को शांतिपूर्ण माहौल मानने को लेकर सुझाव मांगा. प्रबुद्ध नागरिक पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने होली पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा नशेड़ियों पर रोकथाम समेत कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रशासन को सुझाव दिया. पुलिस में आश्वासन दिया कि होली के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों व चौक-चौराहे पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति किया जायेगा. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस की निगरानी होगी. पुलिस ने अपील की कि होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाये. जबरन एक दूसरे पर गुलाल नहीं फेंके. सभी धर्म का ख्याल रखें. मौके पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी रुपेश कुमार महतो, पूर्व मुखिया अशोक राजहंस, शिवलाल किस्कू, संतोष कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : होली पर्व को लेकर बुढ़ैई थाना में हुई शांति समिति की बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola