चितरा डीएवी का शत-प्रतिशत रिजल्ट, प्रज्ञान संचित बने विज्ञान संकाय टॉपर

Updated at :13 May 2026 7:11 PM
विज्ञापन
चितरा डीएवी का शत-प्रतिशत रिजल्ट, प्रज्ञान संचित बने विज्ञान संकाय टॉपर

चितरा: चितरा डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया

विज्ञापन

चितरा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया. परीक्षा परिणाम में चितरा डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा. विज्ञान संकाय में प्रज्ञान संचित ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं कुंदन कुमार रॉय ने 90 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. इशिका इंदि ने 78.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. कला संकाय में मोहम्मद जीशान शेख ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फरहान हुसैन ने 77.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा कुमारी वैष्णवी ने 77.0 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया. विद्यालय से कुल 22 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 20 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे. इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, ईसीएल प्रबंधन तथा अभिभावकों को जाता है. उन्होंने कहा कि करीब आठ महीनों तक बसों का परिचालन बाधित रहने के बावजूद विद्यार्थियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है. प्राचार्य ने विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. यह जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola