चितरा: पूजा पंडालों का पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े भक्त

Updated:
विज्ञापन
चितरा: पूजा पंडालों का पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े भक्त

शक्ति के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की हुई विधिवत पूजा-अर्चना

विज्ञापन

चितरा. महासप्तमी के अवसर पर चितरा हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर में नवपत्रिका का विधि-विधान से प्रवेश कराया गया. साथ ही वेदी माता दुर्गा विराजमान हुईं. वहीं, कोलियरी प्रक्षेत्र में शारदीय नवरात्र के महासप्तमी पर मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति का संगम देखने को मिला. परंपरागत ढंग से स्थानीय नदी, तालाबों में महास्नान कराकर नवपत्रिका डोली में गाजे-बाजे के साथ लाया गया. उसके बाद वेदी पर स्थापित करने कर मंदिरों का पट भक्तों के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया. वहीं, स्थानीय सोना पोखर में गाजे-बाजे के साथ नवपत्रिका का विधिवत पूजन किया गया. वहीं, महासप्तमी के अवसर पर मां कालरात्रि की विशेष पूजा हुई. वैदिक मंत्रों और शंख-घंटा ध्वनि के बीच भक्तों ने देवी का आह्वान कर भय, रोग और बाधाओं से मुक्ति की कामना की. पुरोहितों ने बताया कि मां कालरात्रि की पूजा से साधक को अदृश्य भय से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है. इधर, मंदिर परिसर को रोशनी, फूलों और तोरण द्वार से सजाया गया है. जबकि सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी काफी सक्रिय हैं. श्रद्धालु उत्साहपूर्वक नवरात्रि में शक्ति की उपासना कर रहे हैं और हर तरफ भक्ति और उल्लास देखने को मिल रहा है. साथ ही चितरा, कुकराहा, तालझारी, पिपरासोल व बरजोरी के दुर्गा मंदिरों में भी पूजा समिति द्वारा भक्ति भाव से नवपत्रिका प्रवेश कराया गया और मंदिरों के पट सार्वजनिक रूप से खोले दिए गए हैं. हाइलार्ट्स : महासप्तमी के अवसर पर नवपत्रिका का हुआ प्रवेश, खुले मंदिर के पट, माता ने दिए दर्शन शक्ति के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की हुई विधिवत पूजा-अर्चना महाअष्टमी को पूजा-अर्चना के लिए आम श्रद्धालुओं की होगी भीड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola