बच्चों के विकास पर दें विशेष ध्यान : पर्यवेक्षिका

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बच्चों के विकास पर दें विशेष ध्यान : पर्यवेक्षिका

पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम का दूसरा प्रशिक्षण सत्र संपन्न

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के दूसरे सत्र का प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया. गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्र संचालन के बेहतर तरीके, बच्चों की देखभाल, खेलकूद के माध्यम से शिक्षा देने और ऑनलाइन अपडेटिंग की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेविकाओं को आधुनिक शिक्षा और पोषण की तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि वे केंद्रों में बच्चों के संपूर्ण विकास की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा सके. इस दौरान पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, नवेदिता नटराजन व सालंती हेंब्रम ने सेविकाओं को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के विकासात्मक पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों की देखभाल, पोषण व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाये. तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को “आधारशिला” कार्यक्रम के तहत खेल आधारित गतिविधियों से जोड़कर प्रारंभिक शिक्षा दिलाया जाये. साथ ही बच्चों की शारीरिक व मानसिक विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है. मौके पर प्रकाश दास, टिंकू दास, अशोक मांझी समेत दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola