वित्तीय वर्ष में पंचायत को नहीं मिला फंड, विकास कार्य ठप

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष में पंचायत को नहीं मिला फंड, विकास कार्य ठप

मारगोमुंडा प्रखंड के जनप्रतिनिधि को नहीं मिल रहा फंड

विज्ञापन

मारगोमुंडा. वित्तीय वर्ष में पंचायत विकास फंड उपलब्ध नहीं काराये जाने के कारण पंचायत क्षेत्र के गांव में होने वाले विकास कार्य ठप पड़ गया है. फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण मुखिया के बीच असंतोष गहराता जा रहा है. इस संबंध में विभिन्न पंचायत के मुखिया ने बताया कि सरकार की ओर से फंड उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण गांव की छोटी-छोटी योजना करना मुश्किल हो रहा है. कहा कि फंड के अभाव में जनता के बीच जाना दूभर हो गया है. ग्रामीण प्रत्येक दिन छोटे छोटे कामों के लिए मुखिया के पास आते हैं, लेकिन ग्रामीणों को विकास कार्य को लेकर कोई सटीक जवाब नहीं दे पाते हैं. इसके कारण ग्रामीणों के बीच असंतोष गहराता जा रहा है. वहीं, मुखिया ने सरकार से पंचायत को फंड उपलब्ध कराये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola