आदित्य लच्छीरामका बने मारवाड़ी युवा मंच के नये अध्यक्ष

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
आदित्य लच्छीरामका बने मारवाड़ी युवा मंच के नये अध्यक्ष

मधुपुर के कुंडू बंगला में कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, मधुपुर शाखा की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें आगामी सत्र 2026-27 के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ. चुनाव में आदित्य लच्छीरामका को 44 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुणाल बथवाल को 16 मत ही मिले. कुल 60 सदस्यों ने मतदान किया। इसके परिणामस्वरूप आदित्य लच्छीरामका 28 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए. इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने विजयी आदित्य लच्छीरामका को सम्मानित किया। आदित्य लच्छीरामका ने कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूर्व अध्यक्षों की तरह संगठन को आगे बढ़ाने के लिए नई दिशा तय करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मंच और उनकी टीम सामाजिक क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य करेंगे. चुनाव की निगरानी चुनाव प्रवेक्षक कन्हैया लाल कन्नू, विवेक बथवाल और अभिषेक गुटगुटिया ने की. मौके पर मुकेश अग्रवाल, प्रकाश चमड़िया, अंकित लच्छीरामका, राकेश वैध, विवेक कालबालिया, पार्षद विवेक बथवाल, अभिषेक जालान, उत्तम मोदी, गौरव मोदी, रितेश मोदी, अंकित डालमिया, प्रिन्स बथवाल, गोविन्द झुंझुनवाल और रवि टिबडेवाल समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola