सेवानिवृत्ति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी विदाई

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी विदाई

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पारोजोरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक हृदय नारायण मंडल सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गांव के प्रधान मकसूद खां, विद्यालय अध्यक्ष शौकत अली खां ने सेवानिवृत प्रभारी प्रधानाध्यापक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. साथ ही कहा कि सेवानिवृत सरकार का एक सिस्टम है, जिसमें हर एक सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है. कहा कि शिक्षक का कार्यकाल सराहनीय रहा. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, ग्रामीणों विद्यालय परिवार, विधालय के छात्रों समेत वरिष्ठ लोगों ने सेवानिवृत शिक्षक के कार्य की सराहना किया. सेवानिवृत शिक्षक ने कहा कि कार्यकाल के दौरान विद्यालय परिवार, स्कूली छात्रों, ग्रामीणों से जो प्यार व स्नेह मिला उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर हरदेव मंडल, सुशील सिंह, दिवाकर राय, मुस्तफा कमाल, अफताब खां आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola