कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

मधुपुर महाविद्यालय के विज्ञान व वाणिज्य के छात्र-छात्राओं ने जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय के विज्ञान व वाणिज्य के छात्र-छात्राओं ने जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया है. विज्ञान संकाय में कुणाल राणा ने 89.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वे जिला स्तर पर दसवें स्थान पर रहा. साक्षी कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय व आनंद मिश्रा ने 84.4 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. वहीं, वाणिज्य में मो. बासित ने 78.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम, प्रियांशु मोदी ने 78 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय व पिंकी यादव ने 73.4 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर रही. सभी सफल छात्र-छात्राओं की सफलता पर मधुपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती, बर्सर डॉ रंजीत कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola