मदनकट्टा के निकट रेलवे ब्रिज से अज्ञात महिला का शव बरामद

मधुपुर-विद्यासागर रेलमार्ग पर मदनकट्टा स्टेशन के निकट के जयंती नदी रेलवे ब्रिज पर हुई घटना
मधुपुर. रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनकट्टा स्टेशन के निकट जयंती नदी रेलवे ब्रिज से एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुपुर-विद्यासागर रेलमार्ग पर मदनकट्टा स्टेशन के निकट स्थित जयंती नदी रेलवे ब्रिज पर अप रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने की सूचना पर रेलवे ने ट्रेन परिचालन रोक दिया. सूचना पर आरपीएफ मधुपुर और करौं थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटाया. करौं थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि शव क्षत-विक्षत स्थिति में पाया गया है. इसीलिए मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है. महिला के शव की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से पुलिस संपर्क कर रही है. पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पुलिस ने भेज दिया है. ट्रैक से शव हटाने के बाद करीब आधे घंटे के बाद रेल परिचालन प्रारंभ हुआ. संभावना जताया जा रहा है कि महिला रेलवे ब्रिज के ऊपर से पैदल चल रही होगी. इसी बीच अचानक अज्ञात ट्रेन आने से वह विचलित होकर हादसे के शिकार हो सकती है. पुलिस का कहना है कि शव का पहचान हो जाने से घटना का सही जानकारी हो पायेगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. —————————————————————————————————————————— मधुपुर-विद्यासागर रेलमार्ग पर मदनकट्टा स्टेशन के निकट के जयंती नदी रेलवे ब्रिज पर हुई घटना रेल पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा, शिनाख्त में जुटी पुलिस रेल रूट पर आधे घंट तक बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




