धार्मिक स्थल पर ओबी गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश, एक घंटे तक ठप रहा ओबी ढुलाई कार्य
Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 19 Jan 2026 7:23 PM
चितरा कोलियरी के ओबी डंप के पास की घटना
प्रतिनिधि, चितरा; चितरा कोलियरी के आठ नंबर ओबी डंप के पास स्थित खून गांव के विस्थापित ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर मिट्टी-पत्थर गिरने से नाराजगी जताते हुए ओबी ढुलाई के कार्य को करीब एक घंटे तक बंद करा दिया. ग्रामीणों ने मजदूर नेता अरुण महतो के नेतृत्व में ढुलाई के कार्य रोक दिया, जिससे ओबी गिराने का काम पूरी तरह बाधित रहा. सूचना पाकर कोलियरी अधिकारी व आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पूजा स्थल की सफाई कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए. हालांकि पूजा स्थल की सफाई का मुद्दा सुलझने के बावजूद जमीन विवाद के कारण दिनभर ओबी ढुलाई कार्य बंद रहा. बताया जाता है कि ओबी डंप के चारों ओर स्थित जमाबंदी जमीन रहने के कारण लाल झंडा लगाया गया है. पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण आउटसोर्सिंग कंपनी ने फिलहाल ओबी गिराने का कार्य रोक दिया है. मजदूर नेता अरुण महतो ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को ओबी डंप के सामने स्थित धार्मिक स्थल पर अनुष्ठान होना है, लेकिन डंप में ओबी गिराने से धार्मिक स्थल पर भारी मात्रा में मिट्टी-पत्थर जमा हो गया है. सफाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन यदि सफाई नहीं हुई तो पुनः विरोध किया जायेगा. मौके पर तीर्थनाथ महतो, निताय महतो, ऋतिक महतो, पलटन महतो, अर्जुन महतो, प्रकाश महतो, बलराम महतो, कृष्णा महतो, जनार्दन ठाकुर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










