चितरा : 33 हजार वोल्ट के बिजली तार की चोरी, 12 पोल से काट ले गये चोर, लगभग चार लाख की क्षति

Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 10 Apr 2026 7:54 PM

विज्ञापन

चितरा के धमना-बुढ़ियाबाद डंगाल के पास की घटना

विज्ञापन

चितरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत धमना-बुढ़ियाबाद डंगाल के समीप अज्ञात चोरों ने 33 हजार वोल्ट क्षमता वाले बिजली तार की चोरी कर ली. चोरों ने लगभग 12 पोल से तार काटकर इस घटना को अंजाम दिया. घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है. बताया गया कि सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए चितरा पावरग्रिड से कनेक्शन लेकर जिंदल कंपनी के संवेदक द्वारा 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन खींची गयी थी. एक-दो दिनों में बिजली आपूर्ति शुरू होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने तार काटकर चोरी कर ली. इस घटना से निर्माण कंपनी को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं योजना के कार्य पर भी असर पड़ा है. इस संबंध में जिंदल कंपनी के संवेदक राहुल राय ने बताया कि 12 पोल से तार काटकर चोरी की गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जायेगी.

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola