पालोजोरी में चलती ट्रैक्टर से गिरा चालक, दबने से मौत

Published by : UDAY KANT SINGH Updated At : 15 Apr 2025 10:26 PM

विज्ञापन

पालोजोरी-जामताड़ा पथ पर खागा के बुढ़ीबारी गांव के पास हुई घटना

विज्ञापन

पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत पालोजोरी-जामताड़ा पथ पर खागा के बुढ़ीबारी गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर से दबने से चालक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान सारठ के कुकराहा के नवाडीह छोकदो महानी गांव निवासी 30 वर्षीय गणेश हेंब्रम के रूप में की गयी है. मृतक जिस ट्रैक्टर को चलाता था, उसी के नीचे दबने से मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि बुढ़ीबारी गांव के पास ट्रैक्टर चालक गणेश हेंब्रम को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह चलती ट्रैक्टर से गिर गया. इसके बाद ट्रैक्टर के पहिया के नीचे दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक चालक को ट्रैक्टर को पहिये के नीचे से निकाला और पोस्टर्माटम के लिए देवघर भेज दिया. इस संबंध में परिजनों ने खागा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. ————– पालोजोरी-जामताड़ा पथ पर खागा के बुढ़ीबारी गांव के पास हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola