घरेलू विवाद में मारपीट, दो घायल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
घरेलू विवाद में मारपीट, दो घायल

मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़ा शेखपुरा मोहल्ले की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के बड़ा शेखपुरा मोहल्ला में घरेलू विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गया. मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने घायल जीतेंद्र पोद्दार व उसकी पत्नी को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में भेजा. घटना के संबंध में घायल जितेंद्र पोद्दार ने पुलिस को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका संझला भाई दयानंद पोद्दार व उसकी पत्नी पूजा देवी, अमित पोद्दार जान से मारने की नीयत से घर में घुस आया. लोहे के रॉड से उन्हें व उनकी पत्नी को हसूआ से मारपीट कर घायल कर दिया. झगड़ा का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola