ePaper

सवारी को बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालक आपस भिड़े

Updated at : 14 Oct 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
सवारी को बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालक आपस भिड़े

मधुपुर थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव स्थित हनुमान मंदिर के निकट सवारी को वाहन में बैठाने को लेकर दो ई-रिक्शा टोटो चालक आपस में भिड़ गये. इस दौरान मारपीट व छिनतई तक मामला सामने आया है. घटना को लेकर पटवाबाद गांव निवासी असलम अंसारी ने थाना में लिखित शिकायत देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है. कहा कि वह सवारी लेकर सबेजोर गांव गया था. वहां पर सवारी को टोटो में बैठने को लेकर विवाद हुआ था. इसी बीच आरोपित नवाहार गांव का टोटो चालक मुख्तार अंसारी आया और मारपीट करने लगा. साथ ही जेब में रखे करीब साढ़े आठ हजार पांच सौ रुपये भी निकाल लिया. उसके साथ सात-आठ युवक और भी थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola