वज्रपात से अधेड़ की मौत

सारवां थाना क्षेत्र के जमुनिया मौजा में हुई घटना
सारवां. थाना क्षेत्र की पहाड़िया पंचायत अंतर्गत बेलटिकरी गांव निवासी 55 वर्षीय गोपाल मंडल मंगलवार को मवेशी चराने के क्रम में जमुनिया मौजा (देवीपुर) में वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की खबर से आसपास से बड़ी की संख्या में लोग व परिजन जुट गये. वहीं, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. जबकि सूचना पाकर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दिलीप कुमार राय, मुखिया परशुराम वर्मा, झामुमो जिला संयोजक विनोद वर्मा, समाजसेवी श्रीकांत सिंह, नुनेश्वर मांझी आदि घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित के परिजनों को सांत्वना दी. वहीं, बीडीओ ने घटना की सूचना थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह को दी. इसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे एकमात्र पुत्र के अलावा तीन पुत्रियां छोड़ गये हैं. संझली बेटी की शादी हाल ही में उन्होंने करायी थी. बताया गया कि मवेशी को चराने के लिए गये थे. इसी दौरान ठनका की चपेट में आ गये. उधर, घटना के बाबत बताया जाता है कि प्रखंड का बॉर्डर इलाका होने के कारण जहां घटना हुई, वह देवीपुर थाना क्षेत्र में पड़ जाता है. इसकी सूचना देवीपुर थाने को भी दी गयी. पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा नहीं जा सका था. उधर, दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आ जाने से घर के बगल में चर रही जवाहरलाल की दुधारू मवेशी की मर गयी. ———– देवीपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मौजा में हुई घटना घटना की जांच को पहुंचे बीडीओ व सीओ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




