दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

मधुपुर के पाथरोल थाना क्षेत्र के बारा गांव की घटना
मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के बारा गांव में विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गया. घटना के बाद घायल जबीरन बीबी, अहमद शेख व मन्ना शेख को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. इस मामले को लेकर जबीरन बीवी ने पाथरोल थाना में आवेदन देकर आजम शेख, ताहिर शेख, सलाउद्दीन शेख, रिंकू शेख, मासूम शेख, मुन्ना शेख, शमशेर शेख,जुबेर शेख, तकबरुद्दीन शेख, अरबाज शेख, चांद शेख को नामजद आरोपी बनाया है. महिला ने बताया है कि उसने बांस काटने को मना किया तो सभी आरोपित एकमत होकर उन्हें और उनके परिवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के बारा निवासी अरबाज शेख ने शौकत शेख, मनान शेख, बदरू शेख, शमीम शेख, मजहर शेख, रिंकू शेख, बौना शेख, बाघा शेख, आरिफ शेख और ननकू शेख को आरोपी बनाया है. उन्होंने घटना की जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




