मधुपुर : मंदिर पूजा करने जा रही महिला से दिन-दहाड़े लाखों के जेवरात की ठगी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : मंदिर पूजा करने जा रही महिला से दिन-दहाड़े लाखों के जेवरात की ठगी

मधुपुर के कुंडु बंगला स्थित एससी मुखर्जी रोड की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडु बंगला स्थित एससी मुखर्जी रोड में मंदिर पूजा करने जा रही एक महिला से उचक्कों ने करीब 10 लाख के जेवरात की ठगी कर ली. घटना के संबंध में पीड़िता के पति प्रदीप कुमार मोदी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अंजु मोदी प्रत्येक दिन की भांति घर से निकाल कर पास के ही श्याम मंदिर पूजा करने जा रही थी. इसी दौरान मंदिर गली में खड़े दो युवकों ने रोका और उसे बातों में उलझा कर कुछ स्प्रे कर दिया, जिसके बाद उन लोगों ने अंजु को हिप्नोटाइज करके दो सोने की चूड़ी 40 ग्राम, एक सोने की चेन 20 ग्राम व एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी 5 ग्राम को खोलवाकर पूजा की टोकरी में रखवा लिया. मौके का फायदा उठाकर सभी आरोपी सामान लेकर भाग निकले. उन्होंने बताया कि जेवरात की अनुमानित कीमत 9 से 10 लाख रुपये है. इन युवकों के साथ मंदिर के बाहर कुछ और लोग खड़े थे. बताया कि आरोपियों में कुछ युवक का चेहरा मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, जिसका फुटेज भी पुलिस को दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताते चले कि महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन छिनतई का पिछले दिनों दो- तीन और वारदात हो चुका है. जिसमें उचक्कों ने कुंडु बंगला के लॉ ओपाला गेस्ट हाउस के सामने व कॉलेज रोड से सोने की चेन छिनतई कर ली थी. इसके अलावा कुंडु बंगला मध्य गली में भी सोने की चेन उचक्कों ने छीन ली थी. कई जगह आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी में कैद है. इसके बाद भी अब तक किसी मामले का उद्भेदन नहीं हो पाया है. वहीं, आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हाइलार्ट्स : मधुपुर के कुंडु बंगला स्थित एससी मुखर्जी रोड की घटना महिला को स्प्रे कर सोना-हीरे का जेवरात खुलवाया मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola