दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर अनुमंडल प्रशासन को किया सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर अनुमंडल प्रशासन को किया सम्मानित

मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित मिलन संघ में समारोह आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के खलासी मोहल्ला स्थित मिलन संघ दुर्गा मंदिर परिसर में एक समारोह आयोजित कर पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया. इस दौरान एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास, नप प्रशासक सुरेंद्र किस्कू व इंस्पेक्टर इंचार्ज, एसआई शौकत खान समेत अन्य पदाधिकारियों सो शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि प्रशासन का सहयोग के साथ पूजा समिति के सदस्यों का भी काफी सराहनीय योगदान रहा है. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अर्जुन रवानी, अजीत चौधरी, बापी मित्रा, राजीव सिंह, जय पासवान, सूरज गुप्ता, उमेश चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, केशव सिंह, रंजीत चौधरी, अल्ताफ हुसैन, अजय गुप्ता, कन्हैया लाल कन्नू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola