चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद की बेटी का कराया विवाह

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद की बेटी का कराया विवाह

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र की धमनी पंचायते के तीनघरा गांव में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की धमनी पंचायते के तीनघरा गांव में सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया. तीनघरा के सफाखत खान व मुस्कान परवीन की विवाह एक सादे समारोह में कराया गया. ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी. बेटी के सुखद भविष्य के लिए सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन ने आगे बढ़कर न केवल इस परिवार की चिंता को दूर किया बल्कि बेटी मुस्कान के जीवन में खुशियों के रंग भर दिया. इस अवसर पर संस्था की टीम ने बेटी मुस्कान परवीन को कपड़े, घरेलू उपयोग के बर्तन, बक्सा व सहयोग राशि भेंट किया. मौके पर संस्था सचिव शिल्पा कुमारी बर्मन, कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola