सुमंत गुटगुटिया बने लायंस क्लब मधुपुर के अध्यक्ष

Published by : BALRAM Updated At : 30 Mar 2026 7:04 PM

विज्ञापन

मधुपुर: मधुपुर के काली मंडा रोड स्थित एक निजी होटल सभागार में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के काली मंडा रोड स्थित एक निजी होटल सभागार में लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष व सचिव पद का चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गयी, जिसमें चुनाव पदाधिकारी नरेश पटेल, रूपेश मोदी व राजेश तिवारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया गया. चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुमंत गुटगुटिया व सचिव पद के लिए दीपक जायसवाल निर्विरोध चुना गया. इसके बाद चुनाव पदाधिकारियों के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को प्रमाण पत्र दिया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने सभी चुनाव पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सत्र 2026-27 में क्लब को सामाजिक सरोकारों में और अधिक सक्रिय बनाते हुए नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे. चुनाव पर्यवेक्षकों ने बताया कि नये सत्र की शुरुआत एक जुलाई से प्रारंभ होगा. मौके पर क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव अपने नेतृत्व में क्लब को नयी दिशा और नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे. साथ ही समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनायेंगे. डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ मधुपुर की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी और आज यह एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है. उन्होंने कहा कि नये अध्यक्ष व सचिव क्लब को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर निवर्तमान सचिव विजय आनंद लछिरामका, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, सुवेन्दु दा, श्याम टिबड़ेवाल, गौतम कुशवाहा, आंचल गुटगुटिया, डॉ देवानंद तिवारी, अटल चौरसिया, विशाल चौरसिया, आंचल मोदी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola