चितरा में आठ मंगला मेला आज, प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 21 Jan 2026 8:53 PM
चितरा की पलमा पंचायत के पहरुडीह गांव में आयोजन
चितरा. प्रखंड क्षेत्र की पलमा पंचायत के पहरुडीह गांव के निकट मकर संक्रांति पर्व के आठ दिनों बाद आयोजित होने वाले प्रसिद्ध आठ मंगला मेला का आयोजन गुरुवार को होगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जबकि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा मेला आयोजक समिति व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर मेला के संबंध जानकारी प्राप्त किया. सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. बैठक में सारठ अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, थाना प्रभारी विकास पासवान समेत पंचायत जनप्रतिनिधि समेत अन्य ने भाग लिया. इस अवसर अधिकारियों ने आयोजक समिति से मेला में शराब बिक्री, अवैध जुआ खेल सहित अन्य गैर कानूनी आयोजन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के लिए निर्देशित किया. थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मेला में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ने जैसी स्थिति से निबटने लिए पुलिस द्वारा कैंप भी लगाया जायेगा. जहां माइकिंग की व्यवस्था रहेगी. कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी अवैध जुआ खेल पर पाबंदी रहेगी. मौके पर पूर्व उपप्रमुख अजीत महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










