15 से 50 हजार तक ऋण के लिए वेंडरों ने किये आवेदन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
15 से 50 हजार तक ऋण के लिए वेंडरों ने किये आवेदन

मधुपुर3 पथ विक्रेताओं की आर्थिक मजबूती के लिए स्वनिधि योजना का प्रचार तेज

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को बैंक के द्वारा ऋण के लिए 15 हजार, 25 हजार व 50 हजार का आवेदन प्राप्त किया गया. इसके अलावा ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को सरकार के आठ योजना जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा, वन नेशन वन राशन, मातृत्व वंदना, जनधन आदि का लाभ देने के लिए वेंडर का प्रोफाइलिंग भी किया गया. इसके अतिरिक्त योग्य वेंडरों को वेंडर क्रेडिट कार्ड देने के उद्देश्य से उनका आवेदन भी ऑनलाइन लिया गया. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार निकाय में लगातार पथ विक्रेताओं के बीच योजना का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. मेला का आयोजन का लक्ष्य पथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना व उन्हें प्रशिक्षण देना है. ताकि वे अपने आय को बढ़ा सके. साथ ही ऋण को समय पर दे सके. मौके पर में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, फैयाज केशर, सामुदायिक संगठन कर्ता तारकेश्वर नाथ पांडे, राजीव रंजन समेत लाभुक उपस्थित थे. — नगर परिषद कार्यालय परिसर में लोक कल्याण मेले का आयोजन

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola