Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 21 May 2026 8:39 PM

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को लेकर डीसी ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने नियमित कचरा उठाव, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

लंबित योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

डीसी ने लंबित योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यपालक अभियंताओं को व्यक्तिगत मॉनिटरिंग कर कार्यों को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया. वहीं सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने, आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने तथा खरीफ सीजन से पहले बीज-खाद की सप्लाई चेन मजबूत करने का निर्देश दिया. मधुपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर खोलने की दिशा में भी पहल करने को कहा गया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

हाइलाइट्स

इंटर डिपार्टमेंटल को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लंबित योजनाओं, स्वास्थ्य, कचरा प्रबंधन और आधार अभियान पर फोकस

-तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें विकास कार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

– शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन पर डीसी सख्त

– सभी बच्चों का शत-प्रतिशत आधार बनाने का निर्देश

– लंबित योजनाओं की धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola