रेड क्रॉस ने संतप्त परिवार परिवार को सौंपा शोक पत्र

Updated at : 08 Mar 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
रेड क्रॉस ने संतप्त परिवार परिवार को सौंपा शोक पत्र

राजबाड़ी स्थित उनके आवासीय परिसर में संस्था के कार्यवाहक सचिव महेंद्र घोष व पूर्व उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह ने परिवार के सदस्यों को शोक संदेश पत्र सौंपा.

विज्ञापन

मधुपुर. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य शिव कुमार सिंह की धर्मपत्नी धर्मशीला देवी के आकस्मिक निधन होने पर रेड क्रॉस के सदस्य मर्माहत हैं. उसी को लेकर शनिवार को राजबाड़ी स्थित उनके आवासीय परिसर में संस्था के कार्यवाहक सचिव महेंद्र घोष व पूर्व उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह ने परिवार के सदस्यों को शोक संदेश पत्र सौंपा. बताते चले कि प्रेमशीला देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. इस अवसर पर उनके पुत्र राजीव सिंह व सुशील सिंह उपस्थित रहे. वहीं, शहर के भेड़वा स्थित आजीवन सदस्य संजय दास के असमय निधन पर उनके आवास पर संस्था द्वारा उनकी पत्नी उषा रानी दास के हाथों में भी शोक संदेश पत्र सौंपा गया. वहीं, घोष ने कहा कि इस दुख की घड़ी में रेड क्रॉस परिवार आप के साथ खड़ी हैं. मौके पर संस्था के सुचेता घोष, साबिला अंजुम, शाजिब खान, श्वेता गिरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola