माइनिंग स्टाफ का एक्जीक्यूटिव पद पर हुआ प्रमोशन

Updated:
विज्ञापन
माइनिंग स्टाफ का एक्जीक्यूटिव पद पर हुआ प्रमोशन

चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र व परिजनों में हर्ष माहौल व्याप्त है

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी में ओवर मैन के पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार महतो का कोल इंडिया स्तर पर एक्जीक्यूटिव सीनियर ऑफिसर (प्रबंधक) के पद पर प्रमोशन हुआ. इससे कोलियरी प्रक्षेत्र व परिजनों में हर्ष माहौल व्याप्त है. दरअसल, प्रमोशन के बाद उनका स्थानांतरण बीसीसीएल धनबाद हुआ है. इस संबंध में प्रवीण कुमार महतो ने बताया कि वे चितरा के फौजदार गांव के निवासी हैं. हाइस्कूल चितरा से मीट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया था. साथ ही उन्होंने कहा कि चितरा कोलियरी में लगभग 50 माइनिंग व ओवर मैन कार्यरत है, जिसमें एकमात्र मेरा ही प्रमोशन हुआ है. वहीं, नॉन एक्जीक्यूटिव से एक्जीक्यूटिव में प्रमोशन मिलने कोलियरी के अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए चितरा से रिलीज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola