रुक-रुक कर हो रही बारिश से बढ़ी कनकनी

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गयी है. लोग स्वेटर, चादर ओढ़ने को मजबूर हो गये हैं

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गयी है. लोग स्वेटर, चादर ओढ़ने को मजबूर हो गये हैं. अहले सुबह से हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानियों की दिनचर्या बिगड़ गयी है. बारिश के कारण लोगों को अपने-अपने घरों में दुबकने को विवश होना पड़ा. प्रखंड क्षेत्र में ईंट व्यवसाय कर रहे लोगों को बारिश से क्षति उठानी पड़ी है. वहीं, करौं बाजार क्षेत्र में बारिश के कारण जगह-जगह पर जलजमाव हो गया है. जलजमाव से कीचड़मय हो गया है. बारिश के कारण बाजार में दुकानदारों द्वारा अपने घरों का गंदा पानी व कीचड़युक्त सड़कों पर आ गया. इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. कीचड़ के कारण सड़कों में दुर्गंध फेल रहा है. वहीं, लोगों को अपने मवेशियों को घर में ही बंद कर रखना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola