बच्चों की लंबाई-वजन की हो नियमित जांच : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
बच्चों की लंबाई-वजन की हो नियमित जांच : डीडीसी

चितरा में बंद पड़े केंद्रों को कराया चालू

विज्ञापन

चितरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जमुआ पंचायत स्थित दो बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों का बुधवार को डीडीसी पीयूष सिन्हा ने उद्घाटन कर विधिवत रूप से चालू कराया. साथ ही नियमित रूप से बच्चों पढ़ाई व पोषाहार मिले इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को दिया. इसके अलावा पूर्व में चल रहे विवाद को लेकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर समाप्त कराया गया. वहीं, पंचायत भवन में भी बैठक कर जनप्रतिनिधियों, रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया. मौके पर डीडीसी सिन्हा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने की शिकायत मिल रही थी. जिसके विवाद को खत्म कर जमुआ वन एवं जमुआ टू आंगनबाड़ी केंद्रों को चालू कराया गया. नये भवन का इस्तेमाल हो सके, इसके लिए समन्वय स्थापित किया. साथ ही कहा कि नए भवन में आंगनबाड़ी केंद्र को स्थानांतरित किया गया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज की चीज है. इसके लिए सभी को ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा बच्चों की लंबाई, वजन की जांच समय पर करने, राशन व पोषाहार समय पर देने का भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ चंदन कुमार सिंह, मुखिया नीतू कुमारी, पंचायत समिति सदस्य बबलू महतो, जितेंद्र महतो, वार्ड सदस्य खुशबू देवी, बलदेव महतो, उत्तम महतो, अनूप महतो, रोजगार सेवक अर्जुन ठाकुर, संतोष दास, लखन गिरी, सौरभ गिरी, मनोज दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : डीडीसी व बीडीओ ने जमुआ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का किया उद्घाटन चितरा में बंद पड़े केंद्रों को कराया चालू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola