22 दिनों से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजनों में बढ़ी बेचैनी

Updated:
विज्ञापन
22 दिनों से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजनों में बढ़ी बेचैनी

चितरा थाना क्षेत्र के दुधिचुआं गांव का मामला

विज्ञापन

चितरा. थाना क्षेत्र के दुधिचुआं गांव निवासी भानु मंडल का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश मंडल पिछले 22 दिनों से लापता है. काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता और बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है. दरअसल, दिनेश मंडल संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर से गायब हो गया था. शुरुआत में परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. परिजनों का कहना है कि दिनेश का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह सामान्य जीवन जी रहा था. ऐसे में उसका अचानक लापता हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है. युवक की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बेटे को खोज निकालने की गुहार लगायी है. वहीं पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है. आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और संभावित ठिकानों पर भी छानबीन जारी है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच जारी है. उधर, ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से मामले की तेजी से जांच कर युवक का जल्द पता लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola