मजिस्ट्रेट चेंकिंग में 249 बेटिकट यात्री पकड़ाये, 1.3 लाख जुर्माना वसूला

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट चेंकिंग में 249 बेटिकट यात्री पकड़ाये, 1.3 लाख जुर्माना वसूला

रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में चलाया अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में 249 बेटिकट यात्री सफर करते पकड़े गये. इन सभी से एक लाख तीन हजार 55 रुपया जुर्माना वसूल किया गया. बताया जाता है कि टिकट चेकिंग अभियान मधुपुर प्लेटफाॅर्म के अलावा जसीडीह व चितरंजन के बीच विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया. इनमें अप पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, जसीडीह- वास्कोडिगामा एक्सप्रेस, धनबाद- पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेन शामिल है. टिकट चेकिंग अभियान के कारण बेटिकट यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. बेटिकट यात्री जुर्माना से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये. वहीं, प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन रुकने के बाद मजिस्ट्रेट चेकिंग की खबर लगते ही कई यात्री उलटे साइड से भाग निकले. चेकिंग अभियान में आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी और जवान समेत टीटीई व रेलवे कोर्ट के कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola