शिवगंगा से मिली अज्ञात युवक की लाश

भट्ठर धर्मशाला के सामने शिवगंगा के दक्षिणी छोर पर स्थित घाट से पुलिस ने सोमवार दोपहर में एक अज्ञात 40 वर्षीय पुरुष की लाश बरामद की है.
देवघर. भट्ठर धर्मशाला के सामने शिवगंगा के दक्षिणी छोर पर स्थित घाट से पुलिस ने सोमवार दोपहर में एक अज्ञात 40 वर्षीय पुरुष की लाश बरामद की है. लाश का पंचनामा कर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. ऐसे में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखवा दिया. हालांकि उक्त व्यक्ति शिवगंगा में कब और कैसे डूबा, यह भी पता नहीं चल पा रहा है. जानकारी के मुताबिक मृतक केसरिया रंग की गंजी व हाफ पैंट पहने था. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि वह कोई कांवरिया श्रद्धालु ही होगा. एनडीआरएफ टीम दोपहर के वक्त शिवगंगा में वोट के साथ सुरक्षा ड्यूटी में थी. उसी दौरान मृतक का सिर देख उसे खींचकर बाहर निकाला. एनडीआरएफ टीम के मुताबिक देखने से लगा कि उक्त लाश 24 घंटे के पूर्व का है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




