रेलवे ट्रैक पर अज्ञात अधेड़ का नग्न अवस्था में मिला क्षत-विक्षत शव
Updated at : 08 Jul 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन

जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच तुलसीटांड़ हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक अधेड़ का नग्न अवस्था में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है.
विज्ञापन
जसीडीह.
जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच तुलसीटांड़ हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक अधेड़ का नग्न अवस्था में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. स्टेशन के अधिकारी द्वारा थाने को सूचना दी गयी थी कि उक्त स्थान की अपलाइन के पोल संख्या 328/37-329/1 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाने से एसआइ महेंद्र बैठा, आरपीएफ एसआइ भावेश कुमार चौरसिया सहित अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर पहुंचे आसपास के लोग भी शव की पहचान नहीं कर सके और पुलिस को भी शव के पास किसी प्रकार के सामान व कागजात नहीं मिले. पुलिस ने आशंका जतायी है कि, संभवत: अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. इस कारण अधेड़ की मौत हुई होगी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. इधर, चर्चा है कि अगर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है तो आखिर बदन से कपड़े कैसे गायब हुए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




